हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से तीन दिवसीय चित्रांकन शिविर का आयोजन राजकीय संग्रहालय में किया गया। उद्घाटन देवकी केशोरैया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के समन्वयक अनिल सोनी तथा डॉ. आभा ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 150 फीट लंबे कैनवास पर वंदे मातरम के भावों को चित्रांकन के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। यह चित्रांकन उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर प्रदर्शित किया जाएगा। अकादमी द्वारा प्रदेश के पांच स्थानों पर 30-30 फीट के पांच अलग अलग चित्र तैयार किए जाएंगे, जिन्हें जोड़कर विशाल कैनवास बनाया जाएगा। मथुरा में चित्रांकन का कार्य राजकीय संग्रहालय में किया जा रहा है। इसे मथुरा और आगरा के पांच कलाकार मिल कर बनाएंगे। खुशबू उपाध्याय सोनी के मेंटोरशिप में कमलेश्वर शर्मा, कमलेश्वर सिंह, हरिओम सिंह, सुदेश कुमार तथा राहुल कुमार द्वारा यह भव्य चित्र तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सक्सैना ने की। नीलम सक्सेना, शिव कुमार गुप्ता, अनूप महेश्वरी, मनीष कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव, अनितेश वार्ष्णेय, रचना, ज्योति आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
