हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस ने 15 दिन पूर्व गेहूं के खेत में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी पति और उसके सहयोगी को रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती 28 दिसंबर 2025 को रांची बांगर से करनावल रोड पर एक गेहूं के खेत में करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए मृतका की शिनाख्त अनीता पत्नी राकेश (निवासी फतेहपुरा, बलदेव) के रूप में की। जांच में सामने आया कि अनीता की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति राकेश ने ही अपने दोस्त ललित उर्फ मंगल के साथ मिलकर की थी। मुखबिर की सूचना पर थाना रिफाइनरी पुलिस ने बरेली हाईवे बाईपास स्थित कोयला अलीपुर कट के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललित उर्फ मंगल घायल हो गया, जबकि उसके साथी राकेश को भी पुलिस ने दबोच लिया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, उप-निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह, रोहित उज्जवल, साइबर सेल प्रभारी आशीष कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
