• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में मायके से नहीं लौटी पत्नी, कर ली आत्महत्या

ByVijay Singhal

Dec 5, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय चीफ
मथुरा। सदर बाजार के सैनी मोहल्ला औरंगाबाद में कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पंखे से शव को उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने यह कदम उठाया है। थाना सदर बाजार के औरंगाबाद के सैनी मोहल्ला निवासी रिंकू 28 बर्षीय एचडीएफसी में प्राइवेट फाइनेंस का काम करता था। रिंकू की शादी करीब दो साल पहले राजस्थान के अलवर से हुई थी। रविवार को मां सत्संग में गई थी। छोटा भाई राम बहन के यहां गया था। इसी बीच युवक ने यह कदम उठा। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि दिवाली पर मायके गई पत्नी अब तक नहीं लौटी। इससे क्षुब्ध होकर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.