• Sun. Nov 2nd, 2025

अक्रूर से होकर पानीगांव जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

ByVijay Singhal

Nov 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रोड पर आए दिन वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए नए मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह मार्ग गांव अक्रूर से होकर गुजरेगा, जो वृंदावन पानी गांव लिंक रोड को जोड़ेगा। इस मार्ग के पूर्ण होने के बाद पागल बाबा मंदिर तिराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। यह मार्ग वात्सल्य ग्राम के सामने से होकर द्वारकाधीश बगीचा के पास पानीगांव लिंक रोड से मिलता है। वृंदावन में भीड़ के दबाव के कारण सड़कें छोटी पड़ती जा रही हैं। वाहनों की भीड़ से वृंदावन की सड़कों पर हर दिन जाम के हालात रहते हैं। सबसे अधिक दबाव मथुरा-वृंदावन रोड पर पागल बाबा मंदिर तिराहे पर होता है। यहां यमुना एक्सप्रेस वे से पानी गांव होते हुए वृंदावन आने वाले वाहन और मथुरा से आने वाले वाहनों के प्रवेश के कारण मार्ग पर जाम के हालात रहते हैं। लोग जाम से बचने के लिए गांव अक्रूर के कच्चे-पक्के रास्ते से होकर पानीगांव लिंक रोड पर निकलते हैं। यह रास्ता कई जगह इतना सकरा और जर्जर है कि यहां से वाहन निकालना जोखिम भरा है। वहीं वाहनों के अधिक दबाव के कारण गांव अक्रूर में जाम के हालात हो जाते हैं। समस्या से निपटने के लिए 9 करोड़ की लागत से मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग चार किलोमीटर के इस कच्चे पक्के मार्ग का चौड़ीकरण करने के साथ विकिसत का काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण में सड़क का चौड़ीकरण के साथ साथ दोनों तरफ नाली, दो स्थानों पर सीसी रोड और एक स्थान पर आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। एसबी सिंह, सीईओ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कहा, गांव अक्रूर से होकर गुजरने वाले रास्ते का चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। लगभग 4 किलोमीटर मार्ग के निर्माण पूरा होने से वृंदावन मथुरा मार्ग पर जाम की समस्या कम हो जाएगी। -एसबी सिंह, सीईओ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.