हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 12 दिसम्बर 2022। उत्तर प्रदेश के सूबे योगी आदित्यनाथ श्री मान आप एक बार फिर मथुरा आ रहे हैं। आपका बहुत स्वागत है, आइए शौक से आपका सूबा है और यह योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली है। निश्चित तौर पर यहां आपके आते रहने से धर्म परायण जनता को सुकून का एहसास होता है कि एक धर्म परायण योगी उनके प्रदेश का मुखिया है। लेकिन राज्य के मुखिया सहित देश की मुख्य पार्टी के मुख्य नेता इस वक्त शायद सब कुछ भूल कर सिर्फ और सिर्फ सत्ता की राजनीति करने में जुटे हैं। एक पार्टी है, जिसका एक प्रधानमंत्री है, जिसका यह सपना है कि उसे देश के युवाओं को विकसित भारत सौंपना है। लेकिन यह विकसित भारत सौंपने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों के पास है, वह जनता के साथ क्या कर रहे हैं, यह देखने की फुर्सत किसके पास है। उन्हें एक आवेदन कर्ता से 100 व्यक्तियों की भीड़ की खुद आस है।
यह सच्चाई है कि अधिकारियों की उदासीनता और एजेंसियों की लापरवाही के चलते करोड़ों की गंगा जल पाइप लाइन परियोजना की गुणवत्ता को पलीता लग रहा है, मौके से यह स्पष्ट दृष्टिगोचर है और इसे किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय लोगों की कितनी परेशानियों का सामना कर रहे होंगे, इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।
मथुरा-वृन्दावन महानगर में केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना हर घर जल के तहत मथुरा-वृन्दावन के विभिन्न क्षेत्रों में मीठे पानी की आपूर्ति के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें गुणवत्ता का पूर्ण अभाव है। यह जल निगम और नगर निगम अधिकारियों के आपसी तालमेल के अभाव का परिणाम है। जल निगम द्वारा कार्य पूरा करके नगर निगम को हैंड ओवर किया जाना है। वर्तमान में करोड़ों रुपए की परियोजना लेवर के ज्ञान पर चल रही है, कोई कार्य समय से पूर्ण नहीं किया जा रहा है। ना तो कनैक्शन कायदे से किए जा रहे हैं और ना ही पाइप लाइन मानक के अनुरूप डाली जा रही है।
जल निगम तो सदियों से सबको पानी पिलाता आया है उसे भला कब, कौन पानी पिला पाया है और उसने भला शहर की कौन सी सड़क को गड्ढा युक्त नहीं बनाया है?
शहर की कॉलोनियों के साथ हृदय स्थल क्षेत्र में चल रहे कार्यों में शिथिलता से स्थानीय पार्षद और छोटी-छोटी गलियों में निवास करने वाले नागरिक परेशान हैं। वर्तमान में नगर निगम के पास शहरी क्षेत्र में लाइन बिछाने के लिए फंड का अभाव था। इसलिए जिन क्षेत्रों में सड़क निर्माण होना है, उन क्षेत्रों में सड़क निर्माण से पूर्व पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल निगम की गंगा जल परियोजना के माध्यम से कराने का निर्णय महाप्रबंधक जल कल और नगर आयुक्त द्वारा लिया गया, जिसका कार्य दीपावली से पूर्व प्रारम्भ किया गया, लगभग दो माह होने को हैं। लेकिन जल निगम अधिकारियों की घोर उदासीनता एवं ठेकेदार के भरोसे चल रही परियोजना का एक भी कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। स्थानीय पार्षद रामदास चतुर्वेदी के अनुसार उनके व्दारा नगर आयुक्त सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को बार-बार वास्तविकता से अवगत कराया जा रहा है। लेकिन करोड़ों रुपए की परियोजना पूर्ण उदासीनता और लापरवाही के कारण गुणवत्ता खो रही है, जिसके परिणाम क्या होंगे, बताने की जरूरत नहीं है, सभी के जेहन में आ गया होगा कि भविष्य में इसका क्या दुष्परिणाम सामने आएगा। क्या इसी
