• Fri. Feb 13th, 2026

शादी में कौन लाया डिफेंडर और थार? साइबर ठगों के 12 गांव मथुरा पुलिस के रडार पर

ByVijay Singhal

Dec 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर ठगों से निपटने के लिए एसएसपी श्लोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पहले पूरा होमवर्क किया है। 12 ऐसे गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां साइबर ठग रहते हैं। इनमें सबसे ज्यादा गांव गोवर्धन के हैं। इन गांवों पर कार्रवाई के लिए पूरी रणनीति बनाई गई है। वरिष्ठ अधिकारी अचानक पुलिस को सूचना देंगे, ताकि पहले से कोई सूचना लीक नहीं हो सके। छाता, शेरगढ़, कोसीकलां, बरसाना और गोवर्धन में साइबर ठगों का डेरा है। यही गांव ऐसे हैं, जहां समय-समय पर पुलिस की कार्रवाई होती रहती है। पुलिस इतनी बड़ी कार्रवाई करेगी, यह ग्रामीणों ने कभी सोचा नहीं था। पुलिस ने 12 गांवों की जो सूची बनाई है उसमें गोवर्धन थाने के देवसेरस मुड़सेरस नगला अकातिया, दौलतपुर, मड़ौरा गांव शामिल हैं। जबकि कोसीकलां थाना के नगला उटावर, सिरौली, सांचौली भी साइबर ठगी के लिए कुख्यात हैं। इसके अलावा शेरगढ़ में जंघावली और विशंभरा गांव में भी बड़ी संख्या में साइबर ठग रहते हैं। इसी तरह बरसाना थाना का हाथिया गांव भी ठगों का प्रमुख गढ़ है। पुलिस ने यहां ठगी का काम करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि इन गांवों को चिन्हित किया गया है, इनमें समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में जो पूर्व में अपराधों में शामिल रहे हैं, उनकी सूची तैयार की गई है। मथुरा में ठगों के गांव की ज्यादातर रिश्तेदारी राजस्थान और हरियाणा के मेव परिवार में है। जहां रिश्तेदारियां हैं, वह भी शातिर अपराधी हैं। ऐसे में वहां पर अपराध करने के बाद उत्तर प्रदेश के गांवों में डेरा डाले रहते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.