• Fri. Feb 13th, 2026

मांट में शादी समारोह से लौटते वक्त रास्ता भटकना और लिफ्ट देना बुजुर्ग को पड़ा भारी

ByVijay Singhal

Dec 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट में शादी समारोह से लौटते वक्त रास्ता भटकना और लिफ्ट देना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। दोनों युवक रुमाल सुंघाकर कर बुजुर्ग की बाइक, पर्स, अंगूठी व घड़ी लूट ले गए। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव दघेटा निवासी बुजुर्ग तेजपाल मंगलवार सुबह इगलास से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। कोहरा होने के कारण वे रास्ता भटक गए और कराहरी नहर के रास्ते पर पहुंच गए। सुरीर के कराहरी नहर पुल के समीप दो युवकों ने लिफ्ट मांगी तो तेजपाल ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। कुछ आगे चलने के बाद टैंटीगांव के पास बुजुर्ग को रुमाल सुंघा दिया। बुजुर्ग को जैसे है बेहोशी छाने लगी उसने बाइक रोकी। इसी बीच दोनों युवकों ने तेजपाल को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और बाइक पर्स, अंगूठी व घड़ी लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने बुजुर्ग को बेहोश पड़े देखा तो टैंटीगांव में एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मंगलवार शाम हल्का सा होश आया तो परिजनों को सूचना दी, इसके बाद परिजन तेजपाल को मथुरा अस्पताल में ले गए। यहां पूरी तरह होश में आने के बाद आज तेजपाल परिजनों के साथ मांट थाने पहुंचे। कार्यवाहक थाना प्रभारी शरद त्यागी ने पूरा वाकया सुनने के बाद कहा, घटना स्थल सुरीर थाने का है। इसके बाद तेजपाल परिजनों के साथ सुरीर थाने चले गए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.