हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में एक युवक का पैर कुसुम सरोवर में नहाते समय फिसल गया जिससे उसकी मौत गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त करने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालुओं के मुताबिक करीब 35 वर्षीय युवक स्नान के लिए कुसुम सरोवर की सीढ़ियों से नीचे उतर गया। स्नान करने के दौरान उसका पैर गहरे पानी में फिसल गया। गहरे पानी में युवक को डूबता देख, लोगों ने शोर मचाया। आपपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह डूब गया। सूचना पर चौकी प्रभारी राधाकुंड राघवेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर विष्णु ठाकुर के सहयोग से मृतक को गहरे पानी से निकलवाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर नीली पैंट, क्रीम कलर की ऊनी जर्सी है। हाथ में सफेद धातु का कड़ा पहने हुए है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
