हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राम के नाम से ही संकट दूर हो जाते हैं। जितने बड़े राम हैं उनसे बड़ा उनका नाम हैं। इसलिए कहा गया है कि राम से बड़ा राम का नाम। हम जितना राम के नाम को सुनते जाएंगे उतने ही राममय होते जाएंगे। जहां श्रद्धा और भाव है वहीं राम हैं। सत्य और राम एक दूसरे के पर्याय हैं। कृष्ण की धरा पर राम कथा का श्रवण सौभाग्य की बात है। डॉ. शर्मा गांव परखम के गऊग्राम में शुक्रवार से शुरू हुई श्री रामकथा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सुबह सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं और महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं तो माहौल भक्तिमय हो गया। जय श्री राम के उद्घोष गूंज उठे।
सुदामा कुटी के संत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने श्री राम को आदर्श राजा, भाई, पति, पिता बताते हुए कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य ही नहीं जीव मात्र का भी कल्याण हो जाता है। इससे पहले दोपहर करीब तीन बजे महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि हेलीकॉप्टर से दीनदयाल कामधेनु गोशाला परिसर में उतरे। कथा में समिति के संरक्षक सतीश अवाना, अध्यक्ष सेठ नारायण दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, अनूप चौधरी, नरेंद्र पाठक, कारिंदा सिंह, अनिल सिंह, डाॅ. रोशन लाल, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
