हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव औहावा में युवक ने पेड़ पर दुपट्टा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मरात गांव औहवा निवासी गुड्डू (18) पुत्र स्व. देवी चरण ने घर के पास ही स्थित खेत में पेड़ से दुपट्टा का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मृत युवक की मां ने उसे डांट दिया था। डांट से क्षुब्ध होकर वह घर से निकला गया और रात आठ बजे तक लौटकर नहीं आया। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी खोजबीन की। घर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित खेत में लगे पेड़ से उसका शव लटका देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
