• Mon. Feb 16th, 2026

बदमाशों ने सराफ को घेरा, लूट नहीं पाए तो मारपीट कर दिया घायल; देर रात तलाश में जुटी रही पुलिस

ByVijay Singhal

May 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज क्राईम रिपोर्ट प्रशांत शर्मा
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन चौराहा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार रात सराफ बंधुओं से लूट की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर बदमाशों ने सराफ को सिर में रॉड मारकर घायल कर दिया। हालांकि भीड़ के जुटने पर बदमाश खुद को घिरता देख बाइक से फरार हो गए। पुलिस देर रात तक उनकी तलाश में जुटी रही। सराफ सत्यनारायण निवासी हंसराय कालोनी, हाईवे ने बताया कि उनकी देवीपुरा में सत्यम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बड़े भाई के साथ उसे संचालित करते हैं। सोमवार रात को दुकान बंद कर अपने घर भाई के साथ बाइक से लौट रहे थे। बाइक को गोवर्धन चौराहा के पास सूर्य नगर इलाके में पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। उनके हाथ में रॉड और तमंचे थे। हाथ में लगे जेवर व नगदी से भरे बैग को छीनने का प्रयास किया। मगर, वह बदमाशों से भिड़ गए। इस भिड़ंत में बदमाशों ने उनके सिर में रॉड मार दी। शोर-शराबे पर राहगीर जुट गए। खुद को भीड़ से घिरता देख बदमाश बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो गए। सत्यनारायण ने बताया कि मामले में पुलिस को तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.