• Fri. Feb 13th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे बस की आग बुझी तो मिले कंकाल, 17 बैग में भरकर पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शरीर के हिस्से

ByVijay Singhal

Dec 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुए हादसे के बाद का मंजर डरावना है। घने कोहरे में एक के बाद एक टकराने से सात बसों और तीन कारों में लगी भीषण आग ने जमकर तबाही मचाई। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई लाशें इस कदर जली हुई हैं, कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। सात बसों और तीन कारों में आग इतनी भयानक थी कि कई लोगों को तो बचने का मौका ही नहीं मिला। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद बसों से कंकाल, खोपड़ियां और अधजलीं लाशें निकालीं गईं, तो देखने वालों का कलेजा कांप गया। आग इतनी भयानक थी कि एक्सप्रेस-वे पर सफेद पट्टी तक पूरी तरह पिघल कर मिट गई। कई लाश बसों की सीटों पर चिपकी हुईं मिलीं। पुलिस ने इन लाशों को बसों से बाहर निकाला। इनको 17 बैग में रखकर पोस्टमार्टम  हाउस पहुंचाया गया है। मृतक के परिजनों की चीखें और एंबुलेंस के सायरन की आवाज दिल दहला रही है। हादसे के बाद मौके पर करीब 14 एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रहीं।इस हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जाएगा। जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9454417583 और एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं हादसे के बाद जलीं सात बसों और तीन कारों को हाइड्रा मशीनों से हटाया गया।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.