• Mon. Feb 9th, 2026

व्रन्दावन में आठ बर्षिय बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाली मोमबत्ती, मामला खुलने पर आरोपी ने खाया विषाक्त

ByVijay Singhal

Nov 8, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा वृंदावन बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक इलाके में एक नाबालिग बच्ची के प्राइवेट पार्ट में 56 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा मोमबत्ती डाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। उधर मामला खुलने पर आरोपी ने विषाक्त खा लिया। बच्ची और आरोपी दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडीकल कराने के साथ आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात बच्ची पड़ोस में स्थित एक दुकान पर सामान लेने गयी थी। वहां पर 56 वर्षीय प्रौढ़ ने उसके प्राइवेट पार्ट में मोमबत्ती डाल दी। रोती हुई घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस और परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल कराया जा रहा है। उधर मामला खुलने पर आरोपी ने विषाक्त खा लिया। उसकी दशा गंभीर होने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मुस्लिम समुदाय से जुड़े होने के चलते इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण पर पुलिस के आला अधिकारी नजर बनाए रखे हुए हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी अधेड़ व्यक्ति के विरुद्ध पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है। अभी फिलहाल आरोपी उपचार हेतु सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती है। वहीं पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.