हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला और महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को लाइन न लगना पड़े इसके लिए शासन ने आभा एप शुरू किया था। जिला और महिला अस्पताल में नवंबर 2023 से एप के जरिए पर्चा बनवाने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन करीब दो साल बाद भी लोग इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि प्रतिदिन अस्पताल आने वाले 14 सौ मरीजों में से एकाध ही मरीज ऐसा होता है जो कि आभा एप के जरिए अपना पर्चा बनवाता है।
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में रोजाना 14 सौ करीब मरीज अपना उपचार कराने के लिए आते हैं। पर्चा बनाने के लिए जिला अस्पताल में चार काउंटर हैं जबकि महिला अस्पताल में दो काउंटर बने हुए हैं। इसके बावजूद पर्चा काउंटरों पर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को पर्चा बनाने की लाइन से बचाने के लिए जिला और महिला अस्पताल में नवंबर 2023 में आभा एप से पर्चा बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। आभा एप से पर्चा बनाने की जानकारी देने को तैनात भी किया गया है, लेकिन लोग आभा एप के स्थान पर सीधे पर्चा बनवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे जागरूकता का अभाव तो है साथ ही लोग आभा एप के जरिए पर्चा बनाने के झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल और महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कपरवार ने बताया कि टिकट काउंटर पर कर्मचारी मरीजों से आभा एप से पर्चा बनाने को कहते हैं, लेकिन लोग सीधे पर्चा बनाने की मांग करते हैं। लोग आभा एप का इस्तेमाल कैसे किया जाता है यह भी सीखना नहीं चाहते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
