हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील इलाके के गांव सुहागपुर में बहन से छेड़छाड़ और प्रेम-प्रसंग के मामले में भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद 15 वर्षीय किशोरी भी फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली, जिसे आनन-फानन में आगरा हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था। मंगलवार सुबह जब अर्जुन कहीं जा रहा, था तभी गांव के ही भोला और बॉबी दोनों युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। स्थानीय लोगों और मथुरा पुलिस के मुताबिक, काफी देर तक दोनों में कहासुनी हुई।

उसके बाद आरोपियों ने अर्जुन के सीने में गोलियां दाग दीं। गोली लगने के बाद जब अर्जुन अपने घर की ओर भागने लगा तो आरोपियों ने पीछे से फिर गोली मार दी। जिसके बाद अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुन की हत्या के बाद आरोपी भोला की 15 वर्षीय बहन घर के भीतर फंदे पर लटकी मिली। जब कमरे में मां ने देखा कि बेटी ने फांसी लगा ली है तो घर के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में आगरा एसएन मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पूरा घटनाक्रम प्रेम-प्रसंग से जुड़ा नजर आ रहा है। आरोपी भोला ने हत्याकांड की जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ अपनी फोटो भी पोस्ट की थी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मथुरा जिले के थाना नौझील के सुहागपुर गांव में एक गंभीर घटना घटी है। ट्रक ड्राइवर अर्जुन की भोला और बॉबी नामक दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी भोला की बहन ने भी आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। भोला और उसके दोस्त बॉबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शांन्ति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पूरी घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
