हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्टाफ अस्पताल से भाग गया। परिवारवालों ने इलाज कर रहे स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
मामला राया थाना क्षेत्र के आयरा खेड़ा का है। यहां के रहने वाले पंकज (36) शनिवार की रात घर के बाहर घेर में चारपाई पर सो रहा था। रात में उस पर सांड ने हमला कर दिया। उसे चारपाई सहित उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार की सुबह परिजन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। हंगामा देख अस्पताल स्टाफ वहां से भाग गया। परिजन का कहना है कि डॉक्टर ने सुबह इंजेक्शन लगाया। इसके बाद अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। अस्पताल में ऑक्सीजन भी खत्म हो गई थी। कई बार डॉक्टर से इसकी शिकायत की गई। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद पंकज ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
