हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे (डब्ल्यूसीआर) के मुड़ेसी रामपुर स्टेशन पर चार घंटे के ब्लॉक के कारण शुक्रवार को इस रूट से गुजरने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। कई ट्रेनों को रोक दिया गया वहीं, कइयों की गति धीमी कर दी गई। इसके चलते तीन ट्रेनें मथुरा जंक्शन पर खड़ी रहीं बाकी ट्रेनें धीमी गति से चलने के कारण मथुरा जंक्शन तक देरी से पहुंची। मुड़ेसी रामपुर पर रेलवे फाटक के ओवरब्रिज पर गर्डर आदि रखने का काम किया जाना था। इस काम के लिए चार से पांच घंटे का समय चाहिए होता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे से ब्लॉक लिया गया। ब्लाॅक के समाप्त होने का समय पांच बजे तक का था। इसके चलते दोपहर एक बजे से ही ट्रेनों को रोक दिया गया। मथुरा से चलने वाली ट्रेन कोटा शताब्दी पैसेंजर को मथुरा जंक्शन पर ही रोक दिया गया। यह ट्रेन दोपहर करीब दो बजे मथुरा से कोटा जाती है, इसे शाम पांच बजे बाद ही रवाना किया गया। मथुरा जंक्शन पर रुकने वाली ट्रेन में कोटा जनशताब्दी पैसेंजर, मथुरा-सवाई माधोपुर तथा केरल संपर्क क्रांति को करीब तीन से चार घंटे तक रोका गया। इसके अलावा दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी गाडियों की गति को धीमा कर दिया गया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मुड़ेसी रामपुर का ब्लाॅक पूर्व निर्धारित था, जिसके चलते गाड़ियों को रोका गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
