हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर मथुरा जंक्शन पहुंची ट्रेन संख्या 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस के इंजन का ब्रेक पाइप अचानक फट गया। इसके बाद ट्रैक पर ही यात्रियों से भरी ट्रेन के पहिए थम गए। आनन फानन अधिकारियों ने ब्रेक पाइप की मरम्मत कराई। इसके बाद ट्रेन आगरा के लिए रवाना हो पाई। घटना मंगलवार शाम 6 बजे की है। स्टेशन निदेशक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तेलंगाना एक्सप्रेस शाम करीब 5 बजकर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर पहुंची। निर्धारित समय का ठहराव लेने के बाद ट्रेन करीब 6 बजे आगरा रूट पर आगे बढ़ी। प्लेटफार्म से कुछ दूर आगे बढ़ते ही ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। खतरे का अहसास होते ही लोको पायलट ने समझदारी दिखाई और ट्रेन को नरहौली पुल और जंक्शन के बीच रोक कर यार्ड में खड़ा कर दिया। तेलंगाना एक्सप्रेस के बीच रास्ते में खड़े होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच करने पर पता चला कि ट्रेन का ब्रेक पाइप फट गया है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने खराब हुए पाइप को बदला। ट्रेन करीब 20 मिनट की देरी से गंतव्य के लिए रवाना हो पाई। ट्रेन के लूप लाइन में खड़ा होने की वजह से अन्य ट्रेनों के संचालन पर कोई दिक्कत नहीं हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
