हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गेहूं की खरीदारी के लिए खोले गए सरकारी क्रय केंद्र पहले दिन ही सूने रहे। कोई भी किसान अपनी फसल को इन क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए नहीं पहुंचा। शासन के आदेश के बाद जिले में कुल 88 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 657 किसानों ने इन केंद्रों पर अपना पंजीकरण कराया है ।सोमवार से जिले में किसानों की गेहूं की फसल की खरीदारी के लिए 88 क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन पहले दिन किसानों की अनुपस्थिति के कारण क्रय केंद्र सूने रहे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के कारण पकी हुई फसल गीली हो जाने के कारण किसानों ने अभी फसल नहीं काटी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये व इस पर 150 रुपये बोनस निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र सोमवार से खुल गए हैं। पहले दिन खरीद केंद्रों पर एक भी किसान तुलाई के लिए नहीं आया। खरीद के लिए कांटा लगने के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि खरीद केंद्र तो शुरू हो गए हैं, लेकिन अभी तक क्षेत्र में गेहूं की फसल कटाई नहीं होने से केंद्रों पर गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
