• Sun. Feb 15th, 2026

कोसीकलां में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

ByVijay Singhal

Apr 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के शेरगढ़ मार्ग पर गांव पैगांव और फालैन के जंगलों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। शुक्रवार की शाम को करीब 4 बजे अचानक फसल में आग लग गई। 25 एकड़ से अधिक खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से पानी और पेड़ों की टहनियों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। प्रभावित किसानों में भूपराम, निरंजन, तेजपाल, परमा, चरन, जगन, देवी सिंह, राम भरोसी, सतवीर, सतीश, ज्ञान, सत्यपाल आदि शामिल हैं। एसडीएम श्वेता सिंह ने भी पहुंचकर ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.