• Mon. Feb 23rd, 2026

व्रन्दावन में हरियाणा से आई युवती, व्हाट्सएप मैसेज ने उड़ा दिए परिजनों के होश

ByVijay Singhal

Aug 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में हरियाणा के पानीपत निवासी एक 19 वर्षीय युवती अचानक घर से बिना बताए राधारानी की तलाश में आ पहुची। युवती ने घर छोड़ने के बाद अपने पिता को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर सूचित किया कि उसने कोई गलत कदम नहीं उठाया है और वह अब वापस नहीं लौटेगी। युवती ने अपने संदेश में लिखा कि वह राधारानी को पाने की इच्छा से वृंदावन आई है और अब उसका घर लौटने का कोई इरादा नहीं है। युवती के पिता ने बताया कि परिवार में भक्तिभाव का वातावरण है।  बेटी भी बचपन से ही भक्ति से जुड़ी हुई है, लेकिन इस तरह बिना बताए चले जाना सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है। पिता द्वारा बेटी का संदेश मिलने के बाद पानीपत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद परिवारीजन तुरंत वृंदावन पहुंचे और स्थानीय आश्रमों व मंदिरों में तलाश शुरू की। कई स्थानों पर प्रयास के बाद वे वृंदावन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से सहयोग की अपील की। पुलिस अब युवती की तलाश में जुट गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.