हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रक्षाबंधन पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) अभियान चला रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका पर नमूना लेते हैं। उनके हटते ही मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री हो जाती है। जांच रिपोर्ट जब आएगी तब तक मिलावटी खाद्य पदार्थ का नामोनिशान नहीं बचेगा। मिलावट का सीधा प्रभाव मानव शरीर पर पड़ता है। इसे रोकने के लिए ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम तैनात की गई है। त्योहारों पर शासन का आदेश आते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी बस मिलावट की आशंका के आधार पर नमूने लेना शुरू कर देते हैं। अधिकारियों के हटते ही विक्रेता संबंधित खाद्य पदार्थ की बिक्री कर देते हैं। टीम ने जिले भर से 16 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। गोवर्धन से मावा व घेवर, नौहझील से घेवर व बर्फी, कोसीकलां से घेवर व बर्फी, बलदेव क्षेत्र से घेवर एवं राया से सोनपपड़ी व घेवर के नमूने लिए। इसके अलावा दाऊजी की बगीची वृंदावन से मलाई लड्डू तथा रुक्मिणी विहार वृंदावन से तैयार सब्जी, डीग अड्डा गोवर्धन स्थित डेयरी से मावा, मंडी चौराहा मथुरा से सरसों का तेल, मसानी लिंक रोड मथुरा से मोतीकंद और नमकीन, यमुना विहार लक्ष्मी नगर से कुल्फी के नमूने लिए। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के पास स्थित मिठाई की दुकान पर साफ-सफाई न मिलने पर 10 किलो पेड़ा नष्ट कराया। अब तक कुल 71 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
