हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रजरज उत्सव का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन के साथ समापन हो गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात कवि गीतकार विष्णु सक्सेना, दिनेश रघुवंशी और मनवीर मधुर जैसे कवियों की मौजूदगी ने कवि सम्मेलन को ऊंचाइयां प्रदान कीं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रजरज उत्सव का आयोजन धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर किया गया। उत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को कवि सम्मेलन की शुरुआत ममता शर्मा ने सरस्वती वंदना मां हमारे देश का विकास हो शारदे से शुरुआत की। ओज के कवि मनवीर मधुर ने जीवन में प्यार करो तो इतना करो से काव्य पाठ शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कृष्ण की भूमि पर राम पर छंद प्रस्तुत कर कविता पाठ किया। भारती शेरों शांतिवृत तोड़ शत्रु के लिए विनाशकारी बन जाएगा…, विफल शास्त्र के होने पर शस्त्र जगाना पड़ता है… कविताएं पढ़ीं। दिनेश यदुवंशी ने संचालन किया। कवयित्री डॉ. पूनम वर्मा ने किसी की याद में खुशबू मैं भींगे केस लाई हूं…, कि हमने घर पर इनको क्या क्या करते हुए देखा है…, हम कान्हा के ब्रज के वासी अपनी ही धुन में रहते हैं… आदि कविता पढ़ीं। अवध से आए कवि प्रियांशु गजेंद्र ने हम हैं अनाड़ी और प्यार की कठिन राह सहित अन्य कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन में विष्णु सक्सेना, शबीना अदीब, सर्वेश अस्थाना, हेमंत पांडेय ने कविता पाठ किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने अपनी पुस्तक एक प्रतिध्वनि के लिए सभी कवियों को स्वागत सम्मान स्वरूप भेंट की। इससे पूर्व ब्रजरज उत्सव के मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति हुईं। गंगा रानी चतुर्वेदी के निर्देशन में महारास हुआ। दिनेश पाल सिंह व नेहा शर्मा, श्रीमंजरी ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त देविका एस देवेंद्र ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। रागिनी श्रीवास्तव नित्यांजलि फाउंडेशन द्वारा नृत्य गायन किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
