• Mon. Feb 16th, 2026

हमने कभी नहीं डाला हरियाणा में वोट’, राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर कोसी के मतदाताओं का जवाब

ByVijay Singhal

Nov 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोसीकलां क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्तियों का नाम उजागर करते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मतदाता होने का दावा किया है। साथ ही फर्जी मतदान करके वोट चोरी का आरोप लगाया। वहीं मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने कभी हरियाणा में वोट नहीं डाला है। होडल सीमावर्ती जिला है, वहां आना-जाना जरूर है। छाता विधानसभा क्षेत्र के कामर निवासी प्रहलाद ने राहुल के आरोपों को गलत बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए दिल्ली में कहा कि कुछ लोगों के वोट मथुरा में हैं और हरियाणा में भी हैं। उनमें एक कामर गांव के प्रह्लाद हैं और दूसरे कादौना के डालचंद हैं। इस संबंध में कामर निवासी प्रह्लाद का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि हरियाणा में उनका वोट है या नहीं, लेकिन उन्होंने हरियाणा के होडल में कभी मतदान नहीं किया। ऐसे में फर्जी वोटर कैसे बन गए। डालचंद का कहना है कि उनका गांव हरियाणा-यूपी बॉर्डर का गांव है। उनके गांव के बहुत से लोग हरियाणा के होडल क्षेत्र में भी कई वर्षों पूर्व बस चुके हैं, लेकिन उन्होंने स्वयं कभी होडल में मतदान नहीं किया। वहीं कांग्रेस के मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा है कि भाजपा सरकार के फर्जीवाड़े की पोल राहुल गांधी ने सबूतों के साथ खोली है। दोनों मतदाता मथुरा जिले के रहने वाले हैं, जिनके वोटर कार्ड हरियाणा में भी बने हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे नेता ने हरियाणा की सीमा से सटे एक विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख किया है, ऐसे तमाम मामले निकल सकते हैं। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि चोरों को सभी चाेर नजर आते हैं। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राहुल गांधी 4 लाख वोट से चुनाव जीतते हैं, तब चुनाव ईमानदारी से होता है। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान चुनाव हार जाते हैं, तो चुनाव बेईमानी से होता है। जबकि चुनाव शत-प्रतिशत ईमानदारी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी फर्जी वोट नहीं डाला। न ही कभी किसी को फर्जी वोट डालने दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.