• Thu. Feb 19th, 2026

कोसीकलां के क्षेत्र में हर घर में होगी पानी की आपूर्ति, बिछेगा पाइपलाइनों का जाल

ByVijay Singhal

Aug 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के क्षेत्र में हर घर तक जलापूर्ति के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दो करोड़ की लागत से नगर में पाइपलाइनों का जाल बिछाया जाएगा। वहीं बेहतर पेयजल सप्लाई के लिए 3 नए नलकूपों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात मिल जाएगी। नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में आधे-अधूरे क्षेत्र में ही पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंच रहा है। नगर पालिका की आबादी बढ़कर करीब एक लाख पहुंच गई है। इस आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अब नए सिरे से प्रयास शुरू किए हैं। इसके तहत करीब 2 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना तैयार की है। जिसके तहत नगर में तीन नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। इनके निर्माण पर करीब एक करोड रुपये खर्च होंगे, साथ ही लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नगर में पेयजल की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए पालिका प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में हर घर जल पहुंचाने के लिए 2 करोड़ खर्च कर कार्य शुरू कराया जा रहा है। इससे समूचे नगर में पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.