• Fri. Feb 13th, 2026

दानघाटी मंदिर पर महिला श्रद्धालु पर फेंका पानी, विरोध करने पर की पिटाई

ByVijay Singhal

Dec 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में  गिरिराज दर्शन के लिए पंजाब के जालंधर से श्रद्धालुओं का दल आया था। दानघाटी मंदिर के सामने दुकान से प्रसाद खरीदते समय दूसरी दुकान पर बैठे युवक ने महिला श्रद्धालु के ऊपर पानी डाल कर अभद्रता कर दी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। हमले में महिला सहित तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। जितेंद्र निवासी नकोदर, जालंधर, पंजाब परिवार की महिला सुनीता, माला, आशु, सतेंद्र, चारू गुप्ता, शुभम, हर्ष, राजेश, दीपाली के साथ गोवर्धन गिरिराज दर्शन के लिए आये थे। दानघाटी मंदिर के सामने दूध भोग की दुकान से मंदिर में चढ़ाने के लिए दूध खरीद रहे थे। इसी दौरान दूसरी दुकान पर बैठे युवक ने महिला श्रद्धालु के ऊपर पानी डाल कर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर श्रद्धालुओं की पिटाई कर दी। हमले में जितेंद्र के सिर में चोट आई है। चारू और शुभम के हाथ में गंभीर चोट लगी है। रोते बिलखते श्रद्धालु थाने पहुंचे। पुलिस ने जितेंद्र, चारू, शुभम को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। घायल जितेंद्र की पत्नी दीपाली ने दुकान संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि श्रद्धालु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.