हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा मार्ग स्थित व्रन्दावन नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र सरस्वती विहार में चार साल के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। छटीकरा मार्ग स्थित सरस्वती विहार काॅलोनी में पेयजल, सड़क जैसी पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं का टोटा रहा है। क्षेत्र में भूजल खारी होने के कारण निकट के गांव गोपालगढ़ ग्राम पंचायत में दो इंच की बोरिंग से पेयजल आपूर्ति के जतन किए गए, लेकिन बोरिंग खराब होने के बाद उसकी मरम्मत पिछले चार साल से नहीं हो सकी। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में शामिल हुई सरस्वती विहार काॅलोनी में निगम ने चार साल पहले पानी की लाइन बिछवा दी, लेकिन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की। चार साल के बाद नगर निगम द्वारा विस्तारित क्षेत्रों को विकसित करने और उनमें मूलभूत सुविधा, सड़क, सीवर और पेयजल की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम द्वारा कॉलोनी के समीप गोपालगढ़ में नए सिरे से नलकूप स्थापित करने जा रहा है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश ने बताया कि सरस्वती विहार काॅलोनी के लगभग 250 घरों को पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गोपालगढ़ में दस लाख की लागत से नलकूप स्थापित किया जाएगा। यह कार्य लगभग 15 दिनों में हो जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
