• Wed. Feb 11th, 2026

मगोर्रा में जर्जर टंकी से हो रही पानी की आपूर्ति

ByVijay Singhal

Jul 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मगोर्रा में वर्षों पुरानी पानी की टंकी जर्जर हालत में खड़ी हुई है। इसी से वर्तमान में जलापूर्ति की जा रही है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांव मगोर्रा में पानी की टंकी कई वर्षों से जर्जर हालत में है। पास ही घनी आबादी क्षेत्र है। जर्जर टंकी की करीब 15 बार प्रशासन मरम्मत करा चुका है। बावजूद इसके यह गिरासू हालत में है और इससे गांव में पानी की आपूर्ति की जा रही है। टंकी में हर समय पानी भरा रहता है, इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। ग्रामीणों ने कई बार इस संबंध में जिला प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया है। ग्रामीण चंद्रपाल सिंह, दौजी पंच, मानपाल सिंह, बिट्टू, नवल सिंह, प्रेम सिंह, बांके बिहारी आदि ने पानी की टंकी को उतरवाने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.