• Mon. Feb 23rd, 2026

ट्रक में लोड कर ले गए जल जीवन मिशन योजना के पाइप

ByVijay Singhal

Aug 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में जल जीवन मिशन योजना के तहत डाली जाने वाली पाइपों को आरोपी सड़क किनारे से हाइड्रा की मदद से ट्रक में लोड कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। कंपनी के मालिक ने नामजदों के खिलाफ थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। थाना मगोर्रा के गांव नगला देविया में पिछले माह से जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। यह कार्य कीर्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। गत सोमवार को गांव में सड़क किनारे पड़ी पाइपों को आरोपी ले गए। अयोध्या निवासी कंपनी के मालिक अनुराग पांडेय ने हाइड्रा के मालिक और चालक के खिलाफ थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.