हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे स्थित मंडी में नाले का पानी परिसर में घुस जाने से किसानों के अनाज फंड पर रखने के लिए जगह नहीं मिल रही है। मंडी के आढ़तियों को बृहस्पतिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में मूलभूत सुविधाएं तो दूर नाले के गंदे पानी की निकासी का भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। फसल बेचने के लिए आ रहे किसान इस गंदे पानी के बीच से गुजर रहे हैं। आढ़तियों का कहना है कि तीन दिन पूर्व हुई तेज बरसात से हाईवे का नाला ओवरफ्लो होता रहा है अब नाले का पानी मंडी में आ गया है। मंडी परिसर हाईवे के लेवल से नीचा है ऐसे में गंदा पानी मंडी परिसर में आ जाता है। गंदा पानी व्यापारियों की दुकानों, सड़क, किसानों की फसल नीलामी के लिए बने फड़ों पर एक-एक फुट तक भर गया है। नाराज व्यापारी मंडी सचिव कार्यालय पहुंचकर उन्होंने नाराजगी जताई। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में मोहन पांडेय, उमेश शर्मा, आशीष गर्ग, आलोक शर्मा, झम्मन वार्ष्णेय, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि दो पंप सेट लगाए गए है। बरसात का पानी हाइवे से मंडी परिसर में आ जाता है। इसके लिए जल्द समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आढ़तियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
