हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के कई गांवों में ड्रोन उड़ने से लोगों मे खलबली मच गई। उड़ते ड्रोनों से लोगो ने किसी आपराधिक घटना होने की आशंका जताई। दहशत में ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। घटना होने की अफवाह के चलते लोग लाठी-डंडा लेकर घरों से बाहर निकल आए और चौकसी में जुटे रहे। रविवार की रात से सोमवार सुबह तक इलाकों में यह चर्चा बनी रही कि आसमान में कोई ड्रोन या चमकदार वस्तु उड़ रही थी। सौंख, तसिया, अहमल, नगला अक्खा, सोन सहित क्षेत्र के कई गांवों में लोगों ने आसमान में अजीब सी चमकदार वस्तु या ड्रोन की बात कही। इसके बाद गांवों में अफरा-तफरी मच गई। झझन सिंह, रंधीर सिंह, रनवीर सिंह, नीरज शर्मा, सहित तमाम लोगों ने बताया कि शंका रही कि कहीं ड्रोन के जरिए आपराधिक गिरोह गांवों की टोह तो नहीं ले रहा है या प्रशासन अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए निगरानी कर रहा है। चर्चा चलती रही कई युवाओं ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन स्पष्ट कुछ सामने नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में लगातार अफवाहें फैल रही हैं। पहले चोटी कटवा, फिर बच्चा चोरी और अब ड्रोन उड़ने की बातें उन्हे परेशान कर रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
