• Wed. Feb 18th, 2026

गड्ढामुक्त होंगे वार्ड, विकास कार्यों का बिछेगा जाल: विनोद अग्रवाल

ByVijay Singhal

Dec 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  महापौर विनोद अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को वार्ड 36 जयसिंहपुरा की माधव कुंज गली की सड़क का विधि विधान से पूजन कर नारियल फोड़कर उद्धघाटन किया। यहां पर महापौर व महापौर प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल जी का पार्षद और कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया के नेतृत्व में भाजपाइयों और स्थानीय वाशिंदों ने जोरदार स्वागत किया। महापौर ने कहा विकास से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहेगा। हर तरफ पेयजल का संकट दूर होगा, वार्डों से अंधकार खत्म करके स्ट्रीट लाइटें लगेंगी और सड़क बनवाकर चंहुमुखी विकास कराया जाएगा। पांच सालों में नगर निगम मथुरा वृंदावन का क्षेत्र में विकास कार्यों से बदलाव भी दिखेगा। इसके अलावा महापौर ने खादर में बनने वाली सड़क का भी उद्धघाटन किया। पार्षद और कैबिनेट सदस्य ने कहा की महापौर के इच्छापूर्ति के चलते वार्ड 36 में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़कों से लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी। जल्द पेयजल संकट से भी वार्ड को महापौर के नेतृत्व में मुक्ति दिलाई जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनीष वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रवि शर्मा,भाजपा नेता सुधांशु खंडेलवाल, भाजपा नेता चंद्रभान शर्मा, श्रीप्रकाश वर्मा लाला, नंदलाल, मुरारी ठाकुर, पुष्पेंद्र चौधरी, ब्रजबिहारी जादौन, श्याम बघेल, अतुल अग्रवाल, महंत गिरि जी महाराज, कृष्ण कुमार गौतम, विक्रांत गौड़, अग्रवाल,सुशील खंडेलवाल, गोपाल त्यागी, पवन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मान सिंह, दीपक कोली, सनी ठाकुर, सरोज खंडेलवाल, पूजा अग्रवाल, माधुरी शर्मा, मन्नू ठाकुर, शहजाद खान, सुनील सैनी, महेश शर्मा, लूली(सुर्रा), भरत अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.