हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्त्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन टीम व एसओजी टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से दिनांक 20.02.2022 को अभियुक्त सोनू रैकवार पुत्र बाबूलाल व अभियुक्ता निवासीगण ग्राम नोहटा थाना नोहटा जिला दमोह (मध्य प्रदेश) सम्वन्धित मु0अ0सं0 78/2023 धारा 302,394,411,34 भादवि थाना वृन्दावन मथुरा को प्रियकांन्त जू मन्दिर के पास पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सोनू रैकवार के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में लूटी गयी स्कूटी व 4700/- रुपये तथा आलाकत्ल एक बैटीदार तवा एवं अभियुक्ता के कब्जे से 22,800/- रुपये बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है । उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.02.2023 को वादी श्री कृष्णा अग्रवाल पुत्र श्री अरुण कुमार निवासी राधेश्याम B/4/1 चैतन्य विहार-I वृंन्दावन जिला मथुरा ने वावत वादी के दादाजी राधेश्याम पुत्र स्व0 श्री रूपचंद कोन्दोई की हत्या कर उनका कीमती सामान व स्कूटी को लेकर गायव हो जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 78/2023 धारा 302,394 भादवि पंजीकृत कराया था ।
