हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज अक्सर लोगों को जीवन से ज़ुड़ी समस्याओं का हल बताते हैं। हाल ही में संत का वीडियो सामने आया है। इसमें महिला द्वारा रात को बुरे सपने और सुबह जल्दी न उठ पाने की समस्या बताई। संत ने कहा कि ज्यादा सपने उन्हें आते हैं जो देर तक सोते रहते हैं, अगर 24 घंटे में पांच घंटे की नींद लोगे तो सपने नहीं आएंगे और इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। नींद से उठने के बाद सुबह अपने प्रभु का स्मरण करो तो बुरे सपनों के आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। संत ने बताया कि जो लोग देर से सोकर देर से ही सुबह जागते हैं, उन्हें मनुष्यता नहीं होती है। इसलिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। जो लोग सुबह देर से जागते हैं वह न तो आध्यात्म को और ना ही धर्म को समझते हैं। इसलिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर टहलना चाहिए। इस दौरान भगवान का नाम जप करना चाहिए। इसका एक माह अभ्यास करने से वह आदत बन जाएगी। संत ने बताया कि भगवान के नाम जप में बहुत ताकत होती है। इसलिए चरित्र पवित्र रखें और रोजाना नामजप करें। ऐसा करने से हर क्षेत्र में साधक को विजय मिलेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
