• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा के होटल बृजवासी रॉयल में वेटर की हार्ट अटैक से मौत

ByVijay Singhal

Dec 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल बृजवासी रॉयल में कार्यरत एक वेटर की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली, बिहार निवासी अभय कुमार के रूप में हुई है। इस अचानक हुई घटना से होटल कर्मचारियों और मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।अभय कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से होटल बृजवासी रॉयल में वेटर के पद पर कार्यरत थे। वह मथुरा के डैंपियर नगर में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। साथी कर्मचारियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होती चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के बड़े भाई सुबोध ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले अभय ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी। अभय ने बताया था कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। इसके कुछ ही देर बाद परिवार को अभय की मौत की खबर मिली, जिससे वे स्तब्ध रह गए। पुलिस ने अभय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.