हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में कृष्ण प्रिया राधारानी का जन्मोत्सव 11 सितंबर को बरसाना में मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर पुलिस प्रशासन व्यवस्था में जुटा है तो मंदिर प्रशासन भी राधारानी के जन्मोत्सव की तैयारी में जुट गया है। जन्म के बाद शृंगार आरती पर राधारानी सोने-चांदी तथा हीराजड़ित पीले रंग की पोशाक धारण करेंगी। उक्त पोशाक की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वहीं राधारानी को लाखों रुपये के जेवरात भी धारण कराए जाएंगे। कान्हा के जन्मोत्सव के बाद पूरा ब्रज मंडल उनकी प्राण प्रिय शक्ति राधारानी के जन्मोत्सव में जुट गया है। राधा जन्मोत्सव को लेकर बरसाना को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस दौरान संत विनोद बाबा द्वारा बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा पूरे बरसाना को सजाया संवारा जा रहा है। वहीं मंदिर प्रशासन भी राधारानी के जन्म को लेकर तैयारी में जुट गया है। पूरे मंदिर परिसर को साफ किया जा रहा है। सीढ़ियों पर रेलिंग लगाई जा रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
