हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर इस बार वृंदावन की बेटी सोनम ने अपनी लगन और विश्वास के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। सोनम ने शो में 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। 10 साल की मेहनत के बाद यह सफलता हाथ लगी है। कैलाश नगर की रहने वालीं सोनम और उनके पति देवेंद्र नामदेव दोनों पोशाक की दुकान चलाती हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन में करीब 3.5 करोड़ लोगों ने एंट्री के लिए प्रयास किया, जिनमें से 10 प्रतियोगी अंतिम चयन सूची तक पहुंचे। सोनम ने महज 5 सेकेंड में सही उत्तर देकर हॉट सीट पर जगह बनाई। सोनम ने बताया कि हॉट सीट पर पहुंचने पर अमिताभ बच्चन ने उनसे निधिवन की महिमा और बांकेबिहारी जी के दर्शन के बारे में विस्तार से पूछा। जब सोनम ने बिग बी को वृंदावन आने का निमंत्रण दिया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा मैं जल्द ही वृंदावन आकर बिहारीजी के दर्शन करूंगा। सोनम का एपिसोड बृहस्पतिवार की रात प्रसारित हुआ। उन्होंने कहा कि वह जीत की रकम से अपने परिवार के लिए एक छोटा सा घर लेने की कोशिश करेंगी। इसके साथ ही अपने बेटे और बेटी को बेहतर शिक्षा दिलाने में पैसे खर्च करेंगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वे टाटिया स्थान पर प्रसाद चढ़ाएंगी।
सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मान सोनम परिहार के वृंदावन आगमन पर सर्व ब्राह्मण महासभा, वृंदावन इकाई के सदस्यों ने उनके निज निवास पर पहुंचकर श्रद्धा-सम्मान एवं बधाई प्रेषित की। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि सोनम ने कड़ी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सम्मान समारोह के दौरान वृंदावन इकाई के संरक्षक जगदीश शर्मा, राकेश पालीवाल, रमाशंकर शर्मा, रामेश्वर दयाल शर्मा, पवन शर्मा एवं बृज भूषण मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
