हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि पूर्णिमा के दिन होली मनाई जाती है। शाम को होलिका दहन होता है, लेकिन इस बार दोपहर 3.20 से शाम के 6.45 तक चंद्रग्रहण के कारण पूर्णिमा के दिन से 2 मार्च की रात को होलिका दहन होगा। होली के दूसरे दिन मंदिर की परंपरा के अनुसार डोलोत्सव मनाया जाता है। चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल में मंदिर के पट सुबह से शाम सात बजे तक बंद रहेंगे। ठाकुर बांकेबिहारी की सेवा, पूजा और आरती 3 मार्च को सुबह 9.05 बजे से पहले और शाम को लगभग 7 बजे के बाद होगी। वहीं ठाकुर राधा दामोदर मंदिर सुबह 9 से शाम के 7 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। श्रीराधादामोदर मंदिर के सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि सुबह 9 बजे से पहले 4 बजे मंगला आरती के बाद धूप एवं शृंगार आरती की जाएगी। शाम को सात बजे मंदिर के पट खुलने पर गौर पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुरजी का अभिषेक, धूप, संध्या और शयन आरती होगी। ठाकुर राधारमण मंदिर के सेवायत पदमलोचन गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर राधारमण मंदिर में भी 3 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। चंद्रग्रहण के कारण मंदिर में सुबह की सेवा सुबह 6 बजे तक की जाएगी। इसके बाद मंदिर के पट सुबह 6 से शाम 7 बजे तक 13 घंटे बंद रहेगा। ठाकुरजी की नियमित सेवा, पूजा एवं आरती सूतक काल से पहले और चंद्रग्रहण के बाद मंदिर के धुलाई और शुद्धिकरण के बाद होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
