हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक ही गैंग के 11 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इन पर कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार को फिरोजाबाद के टूंडला के गांव गोपालगढ़ी निवासी सुरेश उर्फ टीटू के गैंग के सदस्य राज सिकरवार व मोहन सिंह निवासी बसई, टूंडला, फिरोजाबाद, आदित्य कुमार, अनीस कुमार राय, रीकेश कुमार यादव निवासी गांव खलवा, सिवान, बिहार, प्रवीण कुमार निवासी गांव नारायणपुर, सिवान, बिहार, कादिर सलमानी निवासी लोनी, गाजियाबाद, सोनू निवासी सूसामई, हाथरस, अजय निवासी राधानगर कॉलोनी, टूंडला, फिरोजाबाद और विपिन निवासी नगला हसी, राया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई जिन आपराधिक किस्म के लोगो के विरुद्ध हुई है उन पर वृंदावन कोतवाली के साथ-साथ थाना रिफाइनरी, फिरोजाबाद समेत कई थानों में लूट, जान से मारने का प्रयास, मारपीट के मामले में दर्ज हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
