• Sat. Feb 14th, 2026

व्रन्दावन पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी सहित चोर पकड़ा

ByVijay Singhal

Jan 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। केशवधाम चौकी के अंतर्गत कोषदा मंदाकिनी के सेल्स ऑफिस में रविवार की रात हुई थी। पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी और तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया है।
कोतवाली परिसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि रविवार की रात एक युवक ने कोषदा मंदाकिनी बिल्डर्स के सेल्स ऑफिस में रखे लॉकर से करीब चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। सुबह जब मैनेजर हरीबाबू शर्मा ने लॉकर खुला देखा तो पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी गई। हुलिए के आधार पर प्रेमसिंह निवासी गांव सुनरख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये और तमंचा बरामद कर लिया है। प्रेम सिंह रात में कार्यालय के कांच का गेट तोड़कर अलमारी में रखे लॉकर को ले गया। थोड़ी दूर पर खेत में लॉकर को तोड़कर उसमें से रुपये निकाल लिए और लॉकर को वहीं फेंक गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.