• Sun. Feb 22nd, 2026

व्रन्दावन पुलिस ने 24 मोबाइल फोन सहित 4 मोबाइल चोर किये गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना वृंदावन कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो मंदिरों में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी किया करता था। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों से 24 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। वृंदावन पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर मोबाइल चोर मंदिरों में श्रद्धालुओं की तरह से जाते थे। यह चोर उन प्रमुख मंदिरों में ज्यादा जाते थे जहां भीड़ का दबाव सबसे ज्यादा होता है। यह लोग बांके बिहारी मंदिर,प्रेम मंदिर,राधा बल्लभ मंदिर आदि मंदिरों में जाते और श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी कर रफू चक्कर हो जाते थे।
पुलिस ने मोबाइल चोर आमिर पुत्र आमीन,मुशीर पुत्र सलीम,इरफान पुत्र लियाकत और मुरलीधर पुत्र रंजीत हैं। पुलिस ने इन चारों चोरों को गुरुकुल फील्ड में बनी छतरी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आया आमिर 2020 में दो बार चोरी के मामले में और 2022 में नशे का सामान बेचने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस को काफी दिन से मंदिरों में मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने इस गैंग को पकड़ने के लिए कुछ पुलिस कर्मियों को सादा वर्दी में मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए लगाया। जिस पर पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने पकड़े गए चारों मोबाइल चोरों से अलग अलग कंपनियों के 24 मोबाइल चोरी के बरामद किए।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.