• Tue. Apr 7th, 2026

राजस्थान शैली में नजर आएगा वृंदावन-छटीकरा रोड

ByVijay Singhal

Sep 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पिंक सिटी के नाम से विश्व विख्यात जयपुर की तर्ज पर वृंदावन के भवनों में रंग की एकरूपता लाने की योजना बनाई गई है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने महायोजना के प्रावधान कर योजना को मूर्तरूप प्रदान करने के लिए काम शुरु कर दिया है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण इस महायोजना के अंतर्गत वृंदावन के छटीकरा मार्ग के भवनों के अग्र भाग के लिए राजस्थान शैली में हेरिटेज शैली को चयनित किया है। पहले चरण को प्रारंभ करने के लिए बुधवार को सचिव ने भवन स्वामियों से मुलाकात की। इनमें दस भवन स्वामियों के द्वारा अपनी संपत्ति के फ्रंट एलिवेशन को हेरिटेज शैली में बनाने के सहमति व्यक्त की है। वृंदावन एतिहासिक तथा धार्मिक महत्व के नगर है। नगर पुरातात्विक निधियों, वास्तुकला के साथ साथ शिल्पकला की प्राकृतिक सुषमा एवं धार्मिक वातावरण से समृद्ध हैं। वृंदावन नगर सदियों से लाखों श्रद्धालु भक्तजनों को आकर्षित करते रहे हैं। वृंदावन की पौराणिक और अध्यात्मिक महत्व बनाये रखने के उद्देश्य से मथुरा-वृंदावन महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) के अन्तर्गत आर्किटेक्चर कंट्रोल / कलर स्कीम का प्राविधान किया गया है। इसके अन्तर्गत सौन्दर्यीकरण एवं सुधार के लिए कलर स्कीम में अग्रभाग (फन्ट ऐलीवेशन) में हल्का मेहरून व साइनेज बोर्ड (हेरिटेज कलर) में रंगाई-पुताई का कार्य एवं समरूपता में साईनेज बोर्ड स्थापित किया जाना तय किया गया है। इसके अलावा इन्टेक के सुझाये गये वास्तुकला नियत्रण के प्राविधानों के अधीन प्लानिंग कन्ट्रोल तथा भवनों के अग्र भाग का एलीवेशन राजस्थान शैली और धार्मिक दृष्टि के अनुसार रखे जाने का प्राविधान है। प्रथम चरण में छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर आश्रम, मठ भाग-1 भू-उपयोग के क्षेत्र में पुरातन नगरी वृंदावन के मूल स्वरूप को बनाये जाने के उददेश्य से प्रारम्भ किया जा रहा है। फ्रन्ट ऐलीवेशन हल्का मेहरूम रंग व साइनेज बोर्ड में कलर स्कीम निर्धारित की गयी है। इन क्षेत्रों में भवन अध्यासियों द्वारा फसाड के लिए स्वयं कार्य कराये जायेंगे। सभी अध्यासियों के सहयोग से मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के पौराणिक वास्तुकला स्वरूप को समरूपता में विकसित किया जा सकेगा।

बुधवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने वृंदावन का दौरा कर भवन स्वामियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में छटीकरा रोड पर राधिका स्वीट्स, हीरा रेस्टोरेंट, मुरलीवाला रेस्टोरेंट, संतोष धाम, राधा कृष्ण धाम, अग्रवाल रेस्टोरेंट, ठाकुर मिष्ठान भंडार, ब्रजवास सहित दस भवन स्वामियों ने (फन्ट ऐलीवेशन) को राजस्थानी शैली में बदलने की स्वीकृति प्रदान की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.