हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित राधा प्रसाद धाम में आयोजित स्वामी हरिदास महाराज के 545वें आविर्भाव महोत्सव में भक्ति, संगीत और देशप्रेम की त्रिवेणी बहती नजर आई। इस दाैरान देश के लिए अपनी जान देने वाले वीर सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित कर एक अनुकरणीय संदेश भी दिया। आराध्य ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शास्त्रीय गायक कैलाश पीयूष ने अपने मधुर गायन से वातावरण को भक्ति से भर दिया। भजन संध्या के उपरांत एक भावुक क्षण तब आया जब देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की वीरांगनाओं (परिजनों) को सम्मानित किया गया।
स्वामी हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में शॉल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया गया। आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि ब्रजभूमि में राधा-कृष्ण के स्वरूप में हर जीव में दिव्यता है। हरिदास जी के इस महोत्सव की तैयारियां वर्षभर चलती हैं। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत माैजूद रहे और वीरांगनाओं को सम्मानित किया। आचार्य बद्रीश, महंत अचल बिहारी दास, आचार्य ज्ञानेश, योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर, राजेश मित्तल, राहुल अग्रवाल, मनोज ठाकुर, सोनू अग्रवाल, अमित गर्ग आदि माैजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
