• Sat. Feb 14th, 2026

व्रन्दावन। कोचिंग में ‘नशा देकर बनाई अश्लील क्लिप, शिक्षक व साथी करते रहे दुष्कर्म, 12 से अधिक छात्राएं शिकार

ByVijay Singhal

Jan 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा व्रन्दावन में  हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। यहां एक कोचिंग सेंटर पर छात्रा को नशा कराकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल किया जाने लगा। बताया गया कि इस कोचिंग में पढ़ने वाली एक दर्जन से अधिक छात्राएं इस दलदल में फंस चुकीं हैं। एक छात्रा ने आवाज भी उठाई तो पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया। मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां की निवासी 17 वर्षीय छात्रा हिम्मत करके अपने साथ हुए अत्याचार से लड़ने के लिए आगे आई। वह अपने माता-पिता के साथ कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम से मिली और अपनी व्यथा बताई। डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि 12वीं की छात्रा जुलाई माह से नगर के गोपीनाथ बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर में कॉमर्स का ट्यूशन पढ़ने जाती थी। एक दिन कोचिंग में पार्टी के दौरान कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दिया। जब छात्रा को नशा हो गया तो उसके कपड़े उतारे और वीडियो क्लिप बना ली गई। उसे होश आने पर एक छात्र उसे घर छोड़ आया। इसके बाद अश्लील क्लिपिंग दिखाकर कोचिंग के शिक्षक और एक अन्य युवक ने उसके साथ प्रेम-मंदिर के सामने होटल में दुष्कर्म किया।छात्रा ने बताया कि यह अब हर दिन की बात हो गई। डरा धमकाकर उसे होटल में बुलाया जाता और उसके साथ दुष्कर्म किया जाता। बीती 19 जनवरी को छात्रा को गोपीनाथ बाजार स्थित युवक ने घर बुलाया और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह 11 बजे युवक उसे पानीगांव पुल पर यह कहते हुए छोड़ आया कि अब तू मर जा।
इससे तंग आकर छात्रा ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। हालांकि आसपास मौजूद मजदूरों ने उसे बचा लिया। परिवार के लोग उसे कोतवाली ले गए। आरोप है कि यहां पुलिस ने छात्रा की आपबीती सुनना तो दूर उसे नशे में बताकर थप्पड़ जड़ दिए। यह देख परिवार डर गया और बेटी को घर ले आया। बुधवार को उन्होंने कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम से न्याय की गुहार लगाई है। छात्रा के अनुसार कोचिंग सेंटर में एक दर्जन से अधिक छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण किया गया है।
कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि यमुना में कूदी छात्रा को जब पुलिस कोतवाली लेकर आई, उस समय छात्रा ने कुछ नहीं बताया। परिवार वालों से भी हमने पूछा, लेकिन कुछ नहीं बोले। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.