• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन। पैनल बॉक्स करंट लगने से 2 गो वंश की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप

ByVijay Singhal

Jan 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन इलाके में स्थित अनाज मंडी में विद्युत पैनल बॉक्स में करंट फैलने से नंदी की मौत हो गई। देर रात हुई बारिश के कारण पैनल बॉक्स के खुले तार की चपेट में नंदी आ गया। जिसकी वजह से करंट लग गया और मौत हो गई। नंदी की मौत की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो लाइट बंद कराई गई l जिसके बाद नंदी के शव को पैनल बॉक्स से दूर किया गया। विद्युत विभाग की लापरवाही से 2 गौ वंश की मौत हो गई। देर रात हुई बारिश के कारण अंडर ग्राउंड केबिल के पैनल बॉक्स में करंट आ गया। जिसकी वजह से 2 गौ वंश की मौत हो गई। गौ वंश की मृत्यु की खबर मिलते ही गौ सेवा से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और गौ वंश का अंतिम संस्कार किया। करंट लगने से गौ वंश की हुई मौत की दूसरी घटना वृंदावन के ही गौधूली पुरम इलाके में हुई। यहां करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। लोगों ने जब गौ वंश का शव देखा तो वह आक्रोशित हो गए और विद्युत विभाग को कोसने लगे। गौ वंश की हुई मौत की जानकारी मिलते ही भारतीय गौ सेवा समिति के लोग मौके पर पहुंच गए। गौ सेवा से जुड़े स्वयं सेवकों ने गौ वंश को विद्युत पैनल बॉक्स से अलग किया। इसके बाद दोनों गौ वंश के शव को यमुना किनारे ले जाया गया। जहां जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवा कर विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। विद्युत करंट लगने से दो गौ वंश की हुई मौत के बाद गौ भक्तों में गुस्सा है। विद्युत विभाग के वृंदावन उप खंड अधिकारी संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि एक गौ वंश की करंट लगने के कारण मौत की सूचना है। बारिश के कारण पैनल बॉक्स में हो सकता है शॉर्ट सर्किट हुआ हो उसी दौरान गौ वंश बॉक्स के समीप गया होगा और घर्षण होने से करंट आ गया होगा। स्टाफ को भेजकर चैक कराया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.