• Wed. Feb 5th, 2025

व्रन्दावन। कॉरिडोर के विरोध में कमिश्नर को लिखा पत्र

ByVijay Singhal

Oct 8, 2022
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज

मथुरा। व्रन्दावन में सामाजिक कार्यकर्ता मधुमंगल शरण दास शुक्ला ने कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली है। हरिवंश पुराण, श्रीमद्भागवत, विष्णु पुराण आदि में वृंदावन की महिमा का वर्णन किया गया है। कॉरिडोर योजना वृंदावन के सांस्कृतिक और पौराणिकस्वरूप को बिगाड़ेगी। मधुमंगल शुक्ल ने कहा है कि वृंदावन के मूल ब्रजवासियों विद्वानों, आचार्यों व संतो ने हज़ारों वर्ष पूर्व यहां की एक एक कुंज गलियों व पौराणिक महत्व के दिव्य स्थानों का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व परम्पराओं का वर्णन करते हुए अनेकों लीलाओं का साहित्यिक ग्रंथों में में सहेजा है। कहा है कि अधिकारी ब्रज शिक्षा में शून्य हैं और ब्रज के उत्थान की बजाय ब्रज को नष्ट करने पर आमादा हैं। ब्रज की संस्कृति से अपरिचित अधिकारी कृष्ण के ब्रह्मांड से परे गोलोक धाम को मात्र एक भूमि का टुकड़ा समझ ताजमहल की भांति पर्यटन स्थल तरह विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि पिछले 6 साल में जो विकास के नाम विनाश हुआ है, उसकी जांच स्थानीय विद्वानों से करायें, उसके पाश्चत ही किसी नवीन योजनाओं को लागू किया जाए। उन्होंने बांकेबिहारी कॉरिडोर योजना को वृंदावन के लिए विनाशकारी बताया है। कहा है कि इस संबंध में वह जल्द ही अदालत की शरण लेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.