हिदुस्तान 24 टीवी नजेव्स चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 अप्रैल आज दिनाक 16 अप्रैल 2024 को नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देशों के क्रम में बैठक का अयोजन किया गया, जिसमे चीफ वार्डन एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा अधिक से अधिक मतदान कराए जाने हेतु उपस्थित वार्डन सेवा पदाधिकारी को मार्गदर्शन दिया गया। बैठक मे स्वीप के संयोजक श्री अखलेश यादव जी मौजूद रहे, उनके द्वारा भी सभी को मतदान हेतु पेरित किया गया। बैठक में सभी को मतदान हेतु शपथ ग्रहण कराई गई। बैठक समापन के बाद एक रैली का अयोजन कलेक्ट्रेट कार्यलय से लेकर कलेक्ट्रेट के निकट स्थित पैट्रोल पंप तक किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
