• Thu. Feb 12th, 2026

जहारखुरानी में गई थी विवेक की जान, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

ByVijay Singhal

Jul 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र से 14 मार्च को लापता हुए विवेक कुमार उर्फ रिंकू की जान जहरखुरानी में गई थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। तहरीर में मृतक के भाई पंकज ने बताया कि जिला कन्नौज के फिरोजपुर, थाना तिरुआ निवासी 35 वर्षीय विवेक कुमार उर्फ रिंकू पुत्र सकतेलाल फरीदाबाद से बस में बैठकर आगरा की तरफ आ रहा था। उसे आगरा से कन्नौज के लिए बस पकड़नी थी। विवेक की अंतिम मोबाइल लोकेशन थाना क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी के पास की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू की। तीन दिन बाद मृतक का शव आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में मिला। आगरा पुलिस ने अज्ञात में उसका दाह संस्कार कर दिया। इसके तीन दिन बाद परिजन ने पुलिस द्वारा दिखाए कपड़े व सामान के आधार पर मृतक की शिनाख्त विवेक उर्फ रिंकू के रूप में की।

जैंत पुलिस ने मृतक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और आरोपी अशोक अहीरवार निवासी करौला, थाना पलेरा, जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की तो बताया ससुर महेश उर्फ पेड़ा निवासी भूपत नगला, थाना किशनी, जिला मैनपुरी के साथ मिलकर विवेक कुमार को नशीली चीज सुंघाकर जहरखुरानी की थी। विवेक को आगरा की बस में बैठा छोड़ मोबाइल फोन, करीब 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने मंगलवार को बताया आझई चौकी प्रभारी मोहित मलिक ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महेश की तलाश की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.