हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठंड अब आक्रामक होने लगी है। इस सीजन में पहले दिन घना कोहरा पड़ा। हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर तो मध्य रात्रि के बाद से सुबह तक 10 मीटर आगे की दृश्यता शून्य रही। घनी आबादी के बाहर भी कोहरे की सफेद चादरें तनी रहीं। इसके कारण आवागमन प्रभावित रहा। इंडीकेटर जलाकर वाहन 30 की स्पीड से आगे बढ़ते नजर आए। सुबह करीब 10 बजे कोहरा कम होने के बाद ही आवागमन सामान्य हो सका। न्यूनतम तापमान भी लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सयस तक पहुंच गया। वहीं गलन बढ़ने से लोगों के हाड़ कांपते रहे। सर्द मौसम अब चरम की ओर है। बीते दिनों से दिन में अच्छी धूप के कारण लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा था। लेकिन, देर शाम के बाद सुबह तक गलन व शीत हवा के कारण लोग ठिठुर रहे थे। मध्य रात्रि के बाद राहों पर घना कोहरा नजर आया। भोर में टहलने के लिए निकले लोग सड़कों पर कोहरा देख चकित रह गए। यमुना एक्सप्रेसवे व हाईवे पर कोहरे की घनी चादरें तनी रहीं। 10 मीटर आगे का कुछ नहीं दिख रहा था। इसके कारण चालकों को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ गया। दुर्घटना की संभावना को देखते हुए चालक इंडीकेटर जलाकर 30 किमी प्रतिघंटा की गति से ही वाहन चलाते नजर आए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
