• Thu. Feb 19th, 2026

कबूतरबाजी को लेकर दो मुस्लिम गुटों में हिंसक झड़प, आधा घंटे पथराव और लाठी-डंडे चलने से दुकानें छोड़कर भागे लोग

ByVijay Singhal

Oct 2, 2025
Spread the love
मथुरा। महावन कस्बे में सोमवार रात साढ़े 10 बजे कबूतरबाजी को लेकर मुस्लिम के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से आधे घंटे तक लाठी-डंडे चले व पथराव हो गया। ईंट-पत्थर देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घरों के खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए। दुकानदार दुकानें छोड़कर भागे। बलदेव रोड पर वाहनों की कतार लग गई। इससे जाम के हालत बन गए। विवाद में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों पक्ष के सात नामजद समेत 16 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी। महावन कस्बे के व्यापारियन मुहल्ले के रहने वाले रिहान उर्फ हैरान एवं साहिद में मोबाइल पर कबूतरबाजी को लेकर सोमवार रात साढ़े 10 बजे गाली-गलौच हो गई। रिहान ने कस्बा के चौक बाजार निवासी अपने दोस्त मोंटी से कह दिया कि साहिद उसे गाली दे रहा है। मोंटी अपने दोस्त मनीष के साथ मुस्लिम बस्ती पहुंचा और साहिद को पकड़कर पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। महावन थाने के उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने दोनों पक्ष के सात नामजद समेत 16 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रात को वीडियो के आधार पर पथराव करने वालों को चिन्हित किया और रिहान, मोंटी, मनीष दूसरे पक्ष साहिद, जाविद व आविद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पथराव करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.